नवरात्रि में क्या क्या न करें
हमारे हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही महत्व है। देवी दुर्गा के नौ अवतारों को समर्पित ये नौ दिन बहुत शुभ माने जाते हैं। यह हमारे सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक है क्योंकि यह भगवान राम की जीत का जश्न मनाता है, जिन्होंने रावण पर अपनी लड़ाई से पहले देवी दुर्गा की पूजा की थीं। शारदा नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में धूम धाम से मनाया जाता है। नवरात्र के दौरान मां भगवती की पूजा अमोघ फलदायी होती है। लेकिन कुछ कार्य ऐसे हैं जो नवरात्र के दौरान निषेध हैं।






